16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

दो बच्चों सहित पांच लोगों के साथ गहरी खाई में गिरी कार …

पहाड़ी से लुढ़कती चट्टान के कारण हुआ बड़ा हादसा

Ashoka Times…4 June 23 

श्री रेणुका जी मार्ग पर रविवार शाम धनोई पुल से करीब पहाड़ी से आई चट्टान ने एक कार को गहरी खाई में धकेल दिया इस कार में 2 बच्चों सहित पांच लोग भी मौजूद थे। 

बता दें कि कार लुढ़कते हुए खाई में एक नाले में जाकर रुक गई ।दो बच्चों सहित 5 अनमोल जीवन सड़क हादसे में बाल-बाल बचे।

जानकारी यह भी सामने आ रही है कि मौके पर सड़क काफी चौड़ी है, लेकिन पैराफिट (Parapets) भी नहीं है। मौके से गुजर रहे एक अन्य कार चालक ने बताया कि सड़क हादसे में कार में सवार लोगों को खरोच तक नहीं आई है। कार की तस्वीरों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खाई की तरफ उतरने के बाद कार सीधे ही तकरीबन 100 से 200 फुट नीचे जाकर रुक गई, चूंकि कार ने पलटा नहीं लिया था, इस कारण तमाम लोग सुरक्षित बच गए हैं।

उधर, धनोई पुल के समीप हुए इस हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अंतिम समाचार तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

दो बच्चों व दो महिलाओं के अलावा कार के चालक ने मौत को करीब से देखा है। सुरक्षित बचे कार यात्रियों की पहचान भी नहीं हो पाई है।डीएसपी ने बताया कि आईओ को मौके पर भेज दिया गया है।

संगड़ाह Block के सचिवों ने DC को भेजा शिकायत पत्र

टौंस नदी में डूबने से 15 वर्षीय की दर्दनाक मौत मौके पर जुटी गोताखोरों की टीम…

बांगरण पुल धरने प्रदर्शन पर बैठे लोग…आधा साल बीत गया नहीं हूई रिपेयर…

पांवटा साहिब में चले तेजधार हथियार…झड़प के दौरान 6 घायल एक की हालत गंभीर…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles