Home / Crime/ Accident / दोस्त हुआ बाइक, कैश और मोबाइल लेकर फरार….मामला दर्ज 

दोस्त हुआ बाइक, कैश और मोबाइल लेकर फरार….मामला दर्ज 

दोस्त हुआ बाइक, कैश और मोबाइल लेकर फरार….मामला दर्ज 

Ashoka Times….29 May 2025

animal image

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में एक दोस्त बाइक कैश मोबाइल लेकर सर हो गया इसके बाद दूसरे दोस्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए उसकी बाइक मोबाइल ढूंढने की गुजारिश की है।

घटना का पता शिकायतकर्ता को उस समय लगा जब सुबह उसकी नींद खुली। पहले उसने अपने स्तर पर दोस्त की तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में सुन्नी में दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह निवासी गढ़शंकर, होशियारपुर, पंजाब ने बताया कि वह जुब्बल में किराये का कमरा लेकर रहता है और टायलें लगाने का काम करता है। उसके साथ उसका साथी सतवंत सिंह उसका दोस्त भी रहता था। वह नवांशहर पंजाब का रहने वाला है। गुरमीत ने बताया कि 28 मई की रात को उसने अपनी एप्लाइड फॉर बाइक को किराये के कमरे के बाहर खड़ा किया और दोनों कमरे में जाकर सो गए। इस दौरान उसने बाइक की चाबी, 10,000 रुपये कैश और मोबाइल फोन अपने सिरहाने पर रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *