10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

दुखद हादसा…पांवटा साहिब के ट्रक चालक की जिंदा जलने से मौत…

सीमेंट ब्लॉक लेकर जा रही थी गाड़ी… ओवरलोड की आशंका…

Ashoka Times….14 फरवरी 2025

पावटा साहिब से देहरादून मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है । जिसमें ट्रक चालक कि जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा मटक माजरी का बताया जा रहा है।

उत्तराखंड विकास नगर थाना की कुल्हाल चौकी के अंतर्गत शिमला बाईपास में ट्रक और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान टक्कर के बाद ईंधन रिसाव से गाड़ी मे आग लग गई। आज इतनी तेजी से फैली कि ट्रक चालक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। जिसमें पांवटा साहिब के कुंडियों गांव के ट्रक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई।

उधर मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक में सीमा से अधिक सीमेंट ब्लॉक भरे गए थे। यह भी हादसे का एक बड़ा काम हो सकता है जिसकी जांच की जाएगी।

हालांकि बाद में ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया गया इस दौरान पांवटा नंबर के ट्रक चालक पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र बाल किशन निवासी कुंडियों पांवटा साहिब ट्रक में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उसके बाद ही परिजनों को सब सोप जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles