Home / Crime/ Accident / ददाहू में 1.17 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार…

ददाहू में 1.17 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार…

ददाहू में 1.17 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Ashoka time’s…10 September 25

animal image

थाना रेणुका जी पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह गश्त के दौरान ‌नाहन ददाहू मार्ग पर हेरोइन के साथ आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल करी।

AQUA

बता दें कि पुलिस टीम 9 सितंबर को बायरी, खदाल आदि क्षेत्रों में गश्त और नशा के अवैध कारोबार की सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए रवाना थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि पिकअप वाहन (नंबर HP71-1921) का चालक नरेन्द्र कुमार नाहन से ददाहू की ओर हेरोइन लेकर आ रहा है और उसने नशा वाहन में छुपाकर रखा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बायरी–खदाल क्षेत्र में नाका लगाया। करीब सुबह 11:20 बजे मुखबरी के अनुसार वही पिकअप वाहन नाहन की ओर से आया जिसे रोककर तलाशी ली गई। चालक की पहचान नरेन्द्र कुमार निवासी ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई।

AQUA

गाड़ी की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड में ड्राइवर सीट के नीचे फुटमैट के नीचे से दो इंसुलिन सिरिंज और एक पारदर्शी लिफाफा बरामद हुआ। जांच करने पर लिफाफे में सिल्वर फॉइल पेपर में रखा क्रीम रंग का गीला पदार्थ मिला, जिसे परखने पर हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। बरामद नशे का कुल वजन 1.17 ग्राम निकला।

SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons