Home / News / त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए विभाग अलर्ट पर, पढ़ें कैसे

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए विभाग अलर्ट पर, पढ़ें कैसे

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए विभाग अलर्ट पर, पढ़ें कैसे

दुकानदार बोले…विभाग मिलावट खोरों की सूची जारी क्यों नहीं करता…?

animal image

Ashoka Times…18 September 2025

AQUA

विशेष तौर पर जिला सिरमौर के नाहन, रेणुका जी और पांवटा साहिब के बड़े बाजारों में त्योहारों के समय सबसे अधिक मिलावटी सामान दुकानों पर उतरता है। त्योहारों का सीजन शुरू ही होने वाला है ऐसे में नाहन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है। वीरवार शाम को विभाग ने नया बाजार और आसपास की तीन दुकानों में निरीक्षण कर करीब 22 खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) लिए। इसमें मैदा, नमकीन, तेल, सूजी ,घी, बिस्किट, सूजी, दलिया, आम पापड़, गार्लिक पेस्ट, नूडल्स, कस्टड पाउडर और केक शामिल हैं।

एफएसओ प्रियंका कश्यप की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को साफ चेतावनी दी गई कि मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस रद्द करना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AQUA

क्या बोले दुकानदार…

वहीं जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और नाहन के कईं दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “जांच जरूरी है, लेकिन हमारी भी अपील है कि समय पर सैंपल की रिपोर्ट जारी की जाए। निर्दोष दुकानदारों को महीनों तक परेशानी झेलनी पड़ती है।”

बता दे कि विभाग सैंपल भरकर जांच के लिए तो भेजता है लेकिन उसके बाद किन खाद्य पदार्थों में मिलावट थी और उनके दुकानदार पर क्या कार्रवाई हुई कभी भी इसका खुलासा नहीं करता, ऐसे में विभाग कई बार संदेह के दायरे में आ जाता है। दुकानदारों ने कहा कि जो भी दुकानदार किसी भी खाद्य वस्तुओं में मिलावट करते हैं उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन विभाग कई बार केवल जुर्माना लगाकर उन्हें दोबारा से मिलावट खोरी करने का मौका देता है।

एफएसओ प्रियंका कश्यप ने दुकानदारों से अपील की कि वे समय पर फूड लाइसेंस बनवाएं और मानकों का पालन करें। उन्होंने कहा, “उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons