अशोका टाइम्स…7 अक्टूबर 2028

पांवटा साहिब में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या आम हो गई है। मुख्य बाजार से लेकर बद्रीपुर, वाई प्वाइंट, बाईपास, बाईपास से विश्वकर्मा तक जाम देखने को मिल रहा है।

पांवटा साहिब के बाजार बाईपास से अस्पताल चौक सब जगह जाम के कारण समस्या आ रही है। विशेष तौर पर मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों के कारण समस्या और गंभीर हो रही है। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि चार पहिया वाहनों पर केवल घूमने के लिए बाजार में आवारगी की जा रही है। इस तरह की आवाजाही को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।


विश्वकर्मा चौक से लेकर वाल्मीकि चौक तक हो चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद …
मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन तुरंत बंद किए जाने चाहिए और अगर कोई जाता है तो चालान के साथ कठोर कार्रवाई पुलिस और प्रशासन को करनी चाहिए ताकि बाजार में आसानी से महिलाएं बच्चे बुजुर्ग अपनी जरूरत का सामान खरीद पाए।
पार्किंग स्थल…. पांवटा साहिब के विश्व धर्म चौक पर भी नगर परिषद की बड़ी पार्किंग बनाई गई है बाजार में खरीदारी के लिए वहां पर भी वाहनों को खड़ा किया जा सकता है इसके अलावा पुलिस थाना मैदान में भी गाड़ियों को पार्क कर बाजार से खरीदारी की जा सकती है।
अतिक्रमण पर हो करवाई…
वही त्योहारों के सीजन में बाजार में अक्सर अतिक्रमण किया जाता है जिसके कारण न केवल बाजार में जाम लगता है बल्कि चलना फिरना भी दूभर हो जाता है ऐसे में खरीदारी करना भी महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर समस्या बन जाती है।
एसडीएम गुंजित चीमा और डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की अपील…
वहीं प्रशासन और पुलिस की ओर से सब डिविजनल मजिस्ट्रेट गुंजित चीमा और उप मंडल पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि खरीदारी के लिए अगर आए तो कोशिश की जाए की मुख्य बाजार में पैदल खरीदारी करें । इसके अलावा अगर दूर से आप आ रहे हैं तो चार पहिया वाहन पार्किंग में लगाएं ताकि बाजार में ज्यादा भीड़ होने से बचा जा सके। उन्होंने बाजार दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण न करें ताकि आम जनता आसानी से खरीदारी कर पाए। वहीं उन्होंने कहा कि निर्देश दिए जा रहे हैं बाजार में चार पहिया वाहन प्रवेश न कर पाए।









