Home / Crime/ Accident / तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर…पैरा कमांडों की मौत

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर…पैरा कमांडों की मौत

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर…पैरा कमांडों की मौत

Ashoka time’s…9 December

animal image

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक फौजी की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

AQUA

मृतक की पहचान हिमांशु मेहरा 23 वर्षीय पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा निवासी करनपुर के तौर पर हुई है।

बता दें हादसा सुबह स्कूल बस और बाइक के बीच हुआ। हिमांशु ग्राम कानियां से बाइक से अपने घर जा रहा था।इसी दौरान करनपुर इंटर कॉलेज के पास ही एक स्कूल बस के चालक ने तेज रफ्तार में बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिसमें हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

AQUA

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि हिमांशु मेहरा हिमाचल पैरा कमांडों के पद पर तैनात था।परिवार में एक शादी समारोह के चलते ही वह छुट्टी पर घर आया था। घटना के बाद फौजी के परिजनों में मातम मचा हुआ है।

वहीं मामले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons