15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

डॉ दिनेश बेदी और उनकी टीम ने 64 रसोलियाँ निकाल बचाई महिला की जाँच 

Ashoka time’s…19 December 23 

जिला सिरमौर के चिकित्सा जगत में नित नए आयाम स्थापित करता श्री साई अस्पताल नाहन में आज 30 वर्षीय महिला की बच्चेदानी से 64 से अधिक रसोलियाँ निकल महिला को नया जीवनदान दिया । कफोटा निवासी महिला का लप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिनेश बेदी एवं स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा व उनके टीम सदस्य ने मिल कर सर्जरी की जिसमें महिला की बच्चेदानी से लगभग 64 से अधिक छोटी बड़ी रसोलियाँ निकली गयी। 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा ने बताया की महिला मासिक धर्म के दौरान हैवी ब्लीडिंग की शिकायत लेके कर हमारे पास आयी थी । जाँच के दौरान पता चला की महिला के बच्चेदानी का साइज बढ़ा हुआ है और बच्चेदानी में बहुत सी रसोलियाँ है। और महिला को गर्भधारण करने में मुश्किल आ रही थी।    

महिला के पति संजय ने बताया की अमृता को पिछले एक दो साल से मासिक धर्म के दौरान बहुत दर्द होता था , और हैवी ब्लीडिंग की शिकायत रहती थी। उन्होंने बताया की इलाज के लिए वो देहरादून , पौंटा साहिब गए लेकिन उनकी पत्नी को कोई आराम नहीं मिल रहा था। फिर उन्होंने श्री साई हॉस्पिटल नाहन दिखाया और डॉ ने सर्जरी की सलाह दी। आज सर्जरी के बाद उनकी पत्नी ठीक है और उनके बच्चेदानी से 64 रसोलियाँ निकली। उन्होंने ने डॉक्टर का शुक्रिया अदा करते हुए कहाँ की इतनी रसोलिया निकलने पर बच्चेदानी भी ठीक है और उनको पत्नी भी स्वस्थ है।

डॉ दिनेश बेदी ने बताया की ऐसे केस में आमतौर पर मरीज को डर लगता है की कहीं बच्चेदानी ही निकालनी पड़ेगी, लेकिन आज की नयी तकनीक के चलते अब बिना बच्चेदानी को नुकसान पहुंचाए रसोली निकल दी जाती है। सर्जरी के बाद महिला स्वस्थ है।

सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे पद…इस दिन होंगे साक्षात्कार  

कार दुर्घटनाग्रस्त में शिक्षक सहित दो लोगों की मौत…

नाहन-पावंटा साहिब एनएच पर सड़क हादसा…19 वर्षीय की मौत 

जिला में लिंग अनुपात बेहतर, बढ़ौतरी के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता – सुमित खिमटा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles