10 C
New York
Sunday, October 18, 2026

डी0ए0वीएन0 स्कूल मातृ-पितृ दिवस के उपल्क्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…

Ashoka time’s….14 Feburary 26

आज दिनांक 14.02.2026 को डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में मातृ-पितृ दिवस के उपल्क्ष में विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए। विद्यार्थियों ने मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर अपने -अपने विचार प्रस्तुत करके अपने माता-पिता को सम्मान दिया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी में माता-पिता हमारे लिए एक अनमोल उपहार होते है। जिसकी कोई कीमत नहीं। माता-पिता के बिना हमारे जीवन का कोई अर्थ नही , मातरं-पितरं तस्मात सर्वयत्येन पूजयेत अर्थात माता सर्वतीर्थमयी और पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप हैं इसलिए सभी प्रकार यत्नपूर्वक माता-पिता का पूजन करना चाहिए । फूल बार-बार नहीं खिलते जन्म दो बार नहीं मिलते , मिलने को तो हजारों लोग मिल जाते हैं , परंतु हजारों गलतियां माफ करने वाले मंा -बाप नहीं मिलते । विद्यालय के अध्यापक मामराज षर्मा ने कहा कि कैसे करूं मैं तारीफ अपने मां-बाप की मेरे षब्दों में इतना जोर नहीं वैसे तो बहुत रिष्ते हैं जग में पर मेरे मां बाप जैसा ओर कोई नहीं । विद्यालय के अध्यापक श्री धनवीर जी ने कहा कि आजकल कुछ लोग इस प्रकार से आचरण करते हैं जिनसे उन पर ये कहावत चरितार्थ होती हैं कि मन्दिर में पूजा करें घर में करे क्लेष बापू तो बोझ लगे पत्थर लगे गणेष। उन्होने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि आज मातृ-पितृ दिवस पर हम सभी को ये प्रण लेना चाहिए कि हम हमेषा अपने माता-पिता को खुष रखेंगें और , जीवन में हमेषा उनके साथ रहेंगें और कभी भी ऐसा कार्य नहीं करेंगें जिससे उनको जीवन में दुःख मिले।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनेन्द्र गोयल ने मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि आजकल के बच्चे धन कमाने के लिए विदेष चले जाते हैं और मां-बाप को वृद्वाश्रम में रहने को मजबूर होना पडता हैं , इस धरती पर मां-बाप ही भगवान का रूप हैं श्री गोयल ने कहा कि धिक्कार हैं उन बच्चों पर जो षादी होने के बाद अपनी पत्नी के लिए मां-बाप को छोड देते हैं । गोयल ने कहा कि आज के दिन हम सब को ये प्रण लेना चाहिए कि हम हमेषा दुःख -सुख में अपने माता-पिता के साथ रहेंगें और जीवन के किसी भी मोड पर उनको अकेला नहीं छोडेंगें । इसके बाद विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस अवसर पर ददाहू में रैली भी निकाली रैली का मार्ग ददाहू कस्बे से गिरी व्यू होटल , ददाहू तहसील मुख्य बाजार ददाहू रहा । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनेन्द्र गोयल विद्यालय का समस्त स्टाॅफ औा विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।
प्रधानाचार्य
डी0ए0वीएन0
पब्लिक स्कूल ददाहू जिला सिरमौर हि0प्र0 -173022
9418182257, 9816852257

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles