11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

डीएसपी मानवेंद्र के नेतृत्व में 2 महीने में नशा माफिया पर 12 मुकदमे दर्ज…

Ashoka Times…30 June 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर की अगुवाई में 2 महीने के भीतर 12 नशा माफिया पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पांवटा साहिब में लगातार नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई की जा रही है डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर की अगुवाई में पुलिस मामले दर्ज कर रही है इस बारे में जब एसडीपीओ मानवेंद्र ठाकुर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले 2 महीनों में पुलिस ने 12 एनडीपीएस के मामले दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि नशा माफिया बेहद शातिर अंदाज में काम कर रहे हैं लेकिन पुलिस भी उनके इस पूरे मायाजाल को भेदकर उनकी गिरफ्तारियां कर रही है उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने में 12 से अधिक नशा माफिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि समाज के भीतर पनप रहे नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा जब तक निर्भय होकर जनता पुलिस का साथ नहीं देगी तब तक इन्हें जड़ से उखाड़ पाना बेहद मुश्किल है हालांकि पुलिस अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि जिला लेवल पर उच्च अधिकारी लगातार निर्देश देकर नशा माफिया की जड़ों पर वार कर रहे हैं अगर जनता पूरी तरह से सहयोग करें तो यह काम और भी आसान पुलिस के लिए हो जाता है। उन्होंने कहा कि निर्भय होकर आमजन पुलिस का साथ दें ताकि पुलिस समाज के भीतर पनप रहे ड्रग्स माफिया को जड़ से उखाड़ फेंके।

114 दुकानदारों पर मामले दर्ज… दूसरों के दस्तावेजों पर बेचे 3 हजार से अधिक फर्जी सिम…

पिकअप चोरी कर ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

उद्योग मंत्री ने कफोटा और शिलाई में सुनी जनसमस्याएं…

एक किलो चरस और 58 ग्राम केटामाइन के साथ दो युवक गिरफ्तार… पूछताछ जारी

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles