9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

चूड़धार मे मिले अभागे अक्षय के का संगड़ाह में नही हो सका पोस्टमार्टम 

शिवरात्रि के दिन लापता अक्षय साहनी परिजनों को 15 दिन करना पड़ा इंतजार

मौजूद डाक्टर ने मेडीकल कॉलेज नाहन रेफर किया

Ashoka time’s…12 March 25 

संगड़ाह। सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर सोमवार को मिले पंचकूला के अभागे अक्षय के शव का आज 15वें दिन संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज के अनुसार शव 2 सप्ताह पुराना होने के चलते इसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। इससे पहले कल पूरी रात पंचकूला के इस युवक के परिजनों ने संगड़ाह में मौजूद शव गृह के बाहर खुले आसमान के नीचे आग अथवा अलाव जलाकर काटी। शिवरात्रि के दिन लापता हुए 28 वर्षीय अक्षय साहनी का शव सोमवार को नौहराधार क्षेत्र के हरीश, हंसराज व तपेंद्र ने ढूंढ निकाला था और कल रात नौहराधार होकर इसे संगड़ाह लाया गया। 2 बार माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुकी सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर के साथ हरीश, हंस राज व तपेंद्र 3 दिन पहले चूड़धार गए थे। इससे पहले सिरमौर अथवा संगड़ाह प्रशासन द्वारा पुलिस, एसडीआरएफ तथा राजगढ़ उपमंडल के कथित माउंटेनियरिंग विशेषज्ञों के माध्यम से युवक की तलाश की थी। रास्ते में ज्यादा का हवाला देते हुए गत सप्ताह सरकारी रेस्क्यू ऑपरेशन स्थगित कर दिया था। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles