13.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

घुमंतू गुर्जरों से करवाए अवैध कब्जे…. मंत्री का पुतला फुका….

Ashoka Times…21 दिसंबर 23 पांवटा साहिब

घुमंतू गुर्जरों से परेशान पांवटा साहिब पढ़दूनी और रामपुर भारापुर पंचायतों के लोगों का आंदोलन शुरू हो गया है। गुरुवार को दोनों पंचायतों के लोग फिर सड़कों पर उतरे।

इस दौरान लोगों ने मंत्री का पुतला भी फूंका गया, आरोप है कि उन्होंने वन विभाग और विद्युत विभाग के बड़े भूखंडों पर अवैध कब्जे करवाए हैं। मगर, बिजली विभाग और वन विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की है।

अबैध कब्जे के अलावा ग्रामीणों ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुर्जरों के पास अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग यहां जंगलों में आते हैं और सुबह होने तक गायब हो जाते हैं। कई मौकों पर रात को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हैं। स्थानीय लोगों ने इन सब विषयों के बारे में प्रशासन को बार-बार अवगत भी करवाया है मगर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही इनके खिलाफ नहीं हो रही है। ऐसे मे लोग पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

बता दें कि पावटा साहिब के पडदूनी और रामपुर भरपूर पंचायतों के आसपास घुमंतू गुज्जरों की वजह से डर का माहौल बना हुआ है। महज 6 महीनों के प्रवास पर आने वाले गुर्जरों ने यहां कई स्थानों पर स्थाई डेरे बना लिए हैं। गुज्जरों ने सरकार द्वारा निर्धारित स्थान के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के आसपास वन विभाग और विद्युत विभाग की जमीनों पर कब्जे जमा लिए हैं। यही नहीं इन गुर्जरों के पास दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा आदि राज्यों से बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग आते हैं और रात्रि के समय वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां करते हैं और सुबह होते ही गायब हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पिछले 14 अगस्त को यहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी सुने थे। ग्रामीणों ने इस संबंध में स्थानीय वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया है। मगर हैरानी की बात है कि अभी तक इस संबंध में वन विभाग और प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।

पड़दूनी पंचायत की प्रधान सरोज देवी और उपप्रधान गीता राम सहित लोगों ने बताया कि जंगल में घास पत्ती आदि को लेकर गुर्जर अक्सर स्थानीय लोगों से उलझ जाते हैं। वन विभाग को भी गुर्जरों द्वारा अवैध कब्जों को लेकर बार-बार लिखित रूप से सूचित किया गया है। मगर अवैध कब्जों को लेकर गुर्जरों के खिलाफ कोई विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है। ऐसे में गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियां बढ़ती जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों में डर पैदा हो गया है। स्थानीय लोग प्रशासन और वन विभाग की इस रवैये के खिलाफ 11 दिन से धरने पर बैठे हैं। धरना प्रदेर्शन में ग्रामीणों की अगवाई कर रहे आप नेता नाथूराम चौहान सहित स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि समस्या का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और भविष्य में उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

उधर वन विभाग के कंजरवेटर वी. के. बाबू ने बताया कि इस संबंध में पांवटा साहिब प्रशासन और रेबेन्यू विभाग को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है। गुज्जरों के लिए निर्धारित वन भूमि की डिमार्केशन करवाने के बाद अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।

वही इस संबंध में जब वन विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी माना की गुर्जरों वन विभाग और विद्युत विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। स्थानीय रेंज ऑफिसर ने बताया कि इस संबंध में आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। आगामी आदेशों के बाद कार्यवाही की जाएगी।

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह मे 7 दिवसीय सेवा योजना शिविर संपन्न..

पांवटा साहिब में 23 दिसम्बर को निशुल्क मेडिकल जाँच शिविर का आयोजन…

संवैधानिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं, 23 दिसंबर विधानसभा का होगा घेराव ….भीम आर्मी 

JCB से यमुना में हो रहा अवैध खनन, ग्रामीणों की शिकायतें माइनिंग अधिकारी कर रहे दरकिनार….

पुलिस ने 268 ग्राम चिट्टे के साथ पांच को किया गिरफतार…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles