16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

घर की छत से 28 वर्षीय युवती… दर्दनाक मौत

Ashoka time’s…29 December

सिरमौर उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले रोनहाट कस्बे में 28 वर्षीय युवती की छत से गिरकर मौत हो गई।

मृतक युवती की मनीषा (28) वर्षीय पुत्र मान सिंह  निवासी गाँव बोंच, डाकघर कोटिबोंच, उपतहसील रोनहाट, ज़िला सिरमौर के तौर पर हुई है।

बता दें कि वीरवार सुबह करीब 10 बजे रोनहाट में स्टेट कोआपरेटिव बैंक की शाखा के समीप वाले घर में 28 वर्षीय युवती अपनी बुजुर्ग दादी के साथ घर की साफ-सफाई कर रही थी। चक्कर आने की वजह से युवती छत से करीब 70 फिट नीचे गिर गई।

युवती का छोटा भाई और पड़ोसी उसे उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले कर गए, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

उधर, पुलिस चौकी रोनहाट के प्रभारी अनिल भारद्वाज ने बताया की नागरिक अस्पताल शिलाई में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की तरफ से रोनहाट के नायब तहसीलदार दलीप सिंह वर्मा द्वारा मृतक के परिजनों को 10 हज़ार रुपये की फ़ौरी राहत जारी की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles