16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

*”गुलजार” बने जामनीवाला पंचायत प्रधान पद के प्रबल दावेदार…*

*23 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले, अब करेंगे पंचायत का विकास…*

Ashoka Times…17 April 2026

पांवटा साहिब की जामनीवाला पंचायत में इस वक्त लोगों का समर्थन जुटा रहे गुलजार सिंह प्रधान पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

पांवटा साहिब की जामनी वाला पंचायत में इस बार 23 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले सीआरपीएफ जवान गुलजार सिंह ने पंचायत प्रधान के लिए हूंकार भरी है।

आपको बता दे की पंचायत के लोगों का उन्हें भारी समर्थन भी मिलना शुरू हो गया है। गुलजार सिंह हमेशा से ही जूंझारू रहे हैं। अपने हक के साथ-साथ वह दूसरों लोगों की मदद और उनकी आवाज भी उठाते रहे हैं।

इन दोनों गुलजार सिंह पंचायत में डोर टू डोर कंपनी कर रहे हैं। जहां लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन पर मिल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि देश सेवा करने वाले गुलजार सिंह पंचायत को सबसे बेहतर स्थिति में पहुंचाएंगे।

बातचीत के दौरान गुलजार सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य है पंचायत में सौर ऊर्जा के माध्यम से उजाला करना है ताकि आंधी तूफान में भी गांव के भीतर रोशनी बनी रहे। उन्होंने कहा कि उन सभी गलियों और नालियों को पक्का किया जाएगा जो अब बची है। उन्होंने कहा कि एक मुख्ता समस्या है एक हरिजन बस्ती का बड़ा मुद्दा है। जिन्हें आज तक गांव में सीधा आने का रास्ता नहीं मिल पाया है । जब कभी भी बरसात के दिनों में उन्हें गांव में या डिपो पर आना होता है तो बारिशों के दौरान उन्हें दो किलो मीटर घूम कर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत और मुआवजे की बात करने के बाद हरिजन बस्ती के लिए भी एक रास्ते का निर्माण करवाया जाएगा।

उन्होंने कहां की अभी पंचायत में कई छोटी-छोटी गालियां और नालियों की सख्त आवश्यकता है घरों से निकलने वाला गंदा पानी अक्सर खड़ा रहता है जिसके लिए सबसे पहले काम शुरू कर पंचायत को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पॉलिटिक्स से ज्यादा काम में विश्वास रखते हैं इसलिए वह पंचायत में दबाव मुक्त होकर काम करने में सक्षम है।

जिला परिषद वार्ड नबर 9 से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी चरणजीत चौधरी को मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन …

हमने उनसे पूछा कि आखिर गुलजार सिंह का पंचायत में क्या विजन है? गुलजार सिंह ने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि उनकी पंचायत में कोई सड़क कोई गली कोई नाली कच्ची ना रहे, इसके अलावा पीने के पानी की अच्छी स्कीम लोगों को दी जाएगी, साथ ही जो लोग यहां पर किसान हैं उनको चौधरी सुखराम द्वारा सिंचाई के लिए बोरवेल दिए गए हैं। लोग उन्हें मौका देते हैं तो पंचायत प्रधान के दो मुख्य काम होते हैं, “स्वच्छता और स्वस्थ जीवन” पंचायत में 5 वर्षों के भीतर करवा कर लोगों को राहत दी जाएगी। गुलजार सिंह ने बताया कि वह पंचायत में कई परिवारों से मिले हैं लोगों की जो आम समस्याएं रही हैं उन्हें दूर किया जाएगा।

कुंजा मंतरालियां में प्रधान पद के लिए प्रबलदावेदर फ़िरदौस ख़ान कर रहे घर-घर जाकर प्रचार…

आपको बता दे की गुलजार सिंह जैसे सिपाहियों की देश की सीमाओं के साथ पंचायतों में भी जरूरत है ताकि पंचायत का विकास बिना भ्रष्टाचार और ठेकेदारों की मिली भगत के हो पाए। गुलजार सिंह 23 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले सिपाही रहे हैं उन पर लोगों को विश्वास अटूट है और वह इस बार जामनी वाला पंचायत के प्रबल दावेदारों में से एक है।

पांवटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत में प्रितिका सैनी को मिल रहा प्रधान पद के लिए लोगों का भरपूर सहयोग…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles