Home / Himachal Pradesh / कुछ क्षणों में ही पूरी उम्र की पूंजी स्वाहा…18 कमरों को लील गई आग….

कुछ क्षणों में ही पूरी उम्र की पूंजी स्वाहा…18 कमरों को लील गई आग….

कुछ क्षणों में ही पूरी उम्र की पूंजी स्वाहा…18 कमरों को लील गई आग….

Ashoka Times….14 November 2024

animal image

हिमाचल प्रदेश में अचानक भड़की आग ने एक परिवार के आशियाने को पूरी तरह से खत्म कर दिया जिसके कारण इस परिवार को लाखों रुपए की हानि भी हुई है।

बंजारा उपमंडल की ग्राम पंचायत शिल्ली के गांव में बुधवार को 18 कमरों का मकान जलकर पूरी तरह से खत्म हो गया । वहीं पूरा परिवार सक्ते में है कि कैसे उनकी बरसों की पूंजी आग में महज 1 घंटे में तबाह हो गई। हालांकि मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग के अधिकारी राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत के उप-प्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह 18 कमरों का मकान काठ कुनी शैली से बना हुआ था जिसमें अचानक सुबह 10 बजे के करीब आग लगने की सूचना प्राप्त हुई.

आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में सब कुछ जलकर राख हो गया. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई हुई है. आग लगने के कारण हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *