कल रहेगा शट-डाउन…समय पर निपटाएं अपने काम….

Ashoka Times…1 March 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में दिनांक 02.03.2026 (सोमवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि विद्युत प्रणाली विंग, एचपीएसईबीएल, नाहन द्वारा 132/33/11 केवी उप-केन्द्र, गोंदपुर में स्थापित 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर संख्या-02 के सीटीआर (CTR) की ओवरहॉलिंग कार्य हेतु प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
इस शटडाउन के कारण 33 केवी सतौन, 33 केवी गिरी, 33 केवी रामपुरघाट तथा 33 केवी सीसीआई फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने संबंधित समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें। कार्य को शीघ्रता एवं सुरक्षित ढंग से पूर्ण कर समय पर विद्युत
आपूर्ति बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नोट : शट डाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा.







