13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

एसडीएम संगड़ाह ने जारी किए चूड़धार यात्रा पर प्रतिबंध संबंधी आदेश 

Ashoka time’s…27 December 23 

संगड़ाह। हिमाचल के प्रमुख धार्मिक स्थल चूड़धार स्थिति शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट बंद होने के बाद Administration द्वारा यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ द्वारा हाल ही में जनसाधारण के लिए चूड़धार न जाने संबंधी Advisory अथवा Order जारी किए गए हैं, जिसमें प्रतिबंध के बावजूद चूड़धार जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है। Snowfall से करीब 6 माह प्रभावित रहने वाले Shirgul Temple के कपाट अब परम्परा परंपरा के अनुसार आगामी अप्रैल माह में बैशाखी पर खुलेंगे। Shirgul Maharaj Temple Churdhar के संचालन अथवा Trust का जिम्मा हालांकि शिमला जिला के SDM चौपाल देखते हैं, मगर मंदिर की यात्री सरांय तक का इलाका Sirmaur District के संगड़ाह उपमंडल के अंतर्गत आता है और चूड़धार का मुख्य रास्ता भी। चूड़धार के लिए मुख्य रास्ता नौहराधार से होकर जाता है और इसी रास्ते से खराब मौसम व Snowfall के दौरान चूड़धार के जंगल में भटकने अथवा जान गवाने वाले ज्यादातर लोग गए थे। जानकारी के अनुसार एसडीएम चौपाल पहले ही क्षेत्राधिकार संबंधी ऐसे आदेश जारी कर चुके हैं। करीब 12 हजार फुट ऊंची चूड़धार चोटी पर इस बार भी अक्तूबर माह में ही पहली बर्फबारी हो चुकी है। PWD Division संगड़ाह के अंतर्गत NABARD से 8.58 करोड़ ₹ की लागत से बनने वाले नौहराधार-चाबधार-चूड़धार मार्ग का शिलान्यास 5 मई 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था और निर्धारित अवधि के मुताबिक इसका निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा किया जाएगा। चाबधार के ग्रामीणों ने इस सड़क की मांग को लेकर 7 से 10 अक्टूबर 2018 तक शिमला तक की पदयात्रा की थी। चाबधार के बाद Wildlife area होने के चलते शेष हिस्से में सड़क नहीं बनेगी और मौजूदा ट्रेकिंग रूट से ही जाना पड़ेगा। उक्त सड़क तैयार होने पर Choordhar की 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा लगभग आधी अथवा महज 2-3 घंटे की रह जाएगी और वरिष्ठ नागरिक, बच्चे, दिव्यांग व ज्यादा पैदल चलने में असमर्थ लोग भी शिरगुल महाराज के दर्शन कर सकेंगे। PWD के अधिशासी अभियंता संगड़ाह राकेश खंडूजा ने बताया कि, चाबधार तक बनने वाले नौहराधार-चूड़धार मार्ग का 8 में से 7 किलोमीटर खुदाई का काम पूरा हो चुका है और ठेकेदार को तय अवधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर मौसम विभाग द्वारा जनवरी के 1st week में फिर से Snowfall की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र Shimla के Director डॉ सुरेंद्र पॉल के अनुसार 29 दिसंबर को प्रदेश में एक बार फिर Western Disturbance सक्रिय होने से मौसम करवट बदलेगा। उन्होंने कहा कि, New Year अथवा January 1st Week में ऊपरी इलाकों में Snowfall का अनुमान है।

रिटायर हो चुके नायब तहसीलदार,पटवारी, कानूनगो को दोबारा नौकरी…अधिसूचना जारी

संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय की मौत…मामले की छानबीन

सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के टैस्ट फिर शुरू….पढ़ें क्या है पूरा मामला

दर्दनाक सड़क हादसा…चार लोगों की मौत 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles