14.8 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर 2025-26 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न…

Ashoka time’s…26 November 25 

शहीद भगत सिंह एनएसएस यूनिट, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (जिला सिरमौर) द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर 2025-26 का समापन समारोह आज उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. देवेंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में की। शिविर का सफल संचालन एवं आयोजन प्रो. संदीप कुमार कनिष्क, एनएसएस प्रभारी एवं IQAC समन्वयक द्वारा किया गया।

समापन अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नेशनल डांस, हारुल, रास्सा, पंजाबी डांस आदि मुख्य आकर्षण रहे। स्वयंसेवियों की ऊर्जा, टीमवर्क और अनुशासन ने दर्शकों का मन मोहा।

इस अवसर पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों को संविधान की शपथ भी दिलवाई गई, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों द्वारा शिविर अवधि के दौरान किए गए सेवाभाव, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना की।

शिविर के अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया—

बेस्ट परफॉर्मर: पायल एवं मनीष

बेस्ट कैम्पर: नितेश एवं मनीषा

बेस्ट सदन: अमृता देवी बिश्नोई सदन

समापन समारोह में सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा अतिथियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सुचारू व गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ, जो एनएसएस यूनिट संगड़ाह की सक्रियता और उत्कृष्ट कार्यशैली को प्रतिबिंबित करता है। इस अवसर पर डॉ सरिता, प्रो अजय, प्रो अम्बरा, डॉ विनोद, प्रो मनोज, प्रो पूनम, प्रो पथिक, प्रो ओम, प्रो कविता, सहायक पुस्तपाल श्री सुभाष, ग्रेड वन श्री तपेंद्र, सहायक कार्यालय सहायक शेयर राजीव, जे ओ ए श्री बलवंत, और समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles