10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

एकेएम स्कूल के बच्चों ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागृत…

Ashoka Times…5 June 23 Renuka Ji 

ददाहू में ए०के०एम के विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई की और लोगों को जागृत किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई।विद्यालय में तीन सदन जो हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर कार्य करते हैं। रेणुका सदन परशुराम मां शारदा सदन।

विद्यालय के तीनों सदनों के बच्चों ने रेणुका थाने के इर्द-गिर्द और ददाहू तहसील से होते हुए परशुराम तलाब रेणुका झील के चारों तरफ फैला प्लास्टिक, कूड़ा- कटकर, रेपर आदि इकट्ठा करके तीनों सदनों अपने-अपने पास मौजूदा पांच-पांच थैलों में इकट्ठा कर कूड़ेदान में डाल कर सफाई कर्मचारी को सौंप दिया।

तीनों सदनों के सभी बच्चों ने यह संदेश दिया कि सफाई का ध्यान विशेष तौर पर रखना चाहिए।यह कचरा हमारे पर्यावरण को भी हानि पहुंचाता है।किसी भी तालाब या नदी को दूषित न करें। प्लास्टिक का उपयोग बंद करें दें और इसकी जगह कागज या कपड़े के थैले का प्रयोग करें। ध्यान रहे कि पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं। प्रकृति से उतना ही लें जितना आप वापस कर सकते हैं।

जिसके बाद सभी बच्चों ने विद्यालय में आकर विद्यालय के प्रांगण पौधा रोपें।छोटे बच्चों से प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें ड्राईंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई।

जिसमें मां रेणुका सदन प्रथम स्थान पर परशुराम सदन तृतीय स्थान पर और शारदा सदन तृतीय स्थान पर रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिता हर प्रसिद्धि दिवस पर करवाई जाती है। जिसमें तीनों सादनों के बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles