9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ईडी का बड़ा एक्शन: आयुष्मान कार्ड घोटाले में आरोपियों को जल्द भेजेगी सम्मन, निजी अस्पतालों की संपत्तियों और खातों की हो रही जांच

ईडी का बड़ा एक्शन: आयुष्मान कार्ड घोटाले में आरोपियों को जल्द भेजेगी सम्मन, निजी अस्पतालों की संपत्तियों और खातों की हो रही जांच……

Ashoka Times….09 October 2024

आयुष्मान कार्ड से जुड़े इस करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में, ईडी जल्द ही आरोपियों को सम्मन भेजने वाली है। निजी अस्पतालों द्वारा किए गए इलाज के दावों के सत्यापन के लिए मरीजों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है। ईडी इस बात की पड़ताल कर रही है कि जिन मरीजों के नाम पर अस्पतालों ने दावा किया है, उनका इलाज वास्तव में हुआ था या फर्जी बिल बनाकर पैसा लिया गया। ईडी की टीमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज कराने वाले मरीजों से पूछताछ कर रही हैं। जांच की शुरुआत ऊना के एक निजी अस्पताल से हुई थी, जिसके बाद जांच की कड़ियाँ प्रदेश के अन्य अस्पतालों से भी जुड़ती गईं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के साथ अस्पतालों की बैलेंस शीट्स की मिलान की जा रही है, जिससे इन अस्पतालों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ईडी निजी अस्पतालों के बैंक खातों और बैलेंस शीट्स की गहनता से जांच कर रही है और क्लेम्स का ऑडिट भी किया जा रहा है।

अब तक की जांच के मुताबिक, आयुष्मान योजना से जुड़े इस घोटाले में करीब 25 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। हाल ही में, ईडी ने दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में 20 स्थानों पर छापे मारे थे, जो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत किए गए थे। छापेमारी के दौरान 88 लाख रुपये नकद, चार बैंक लॉकर और 140 बैंक खातों को जब्त किया गया। इसके अलावा, 16 डिजिटल उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपैड, हार्ड डिस्क और पेनड्राइव भी जब्त किए गए, जिनकी जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से भी निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड तलब किया गया है। छापेमारी के दौरान ईडी ने स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिससे फर्जी आयुष्मान कार्ड से जुड़े करोड़ों के घोटाले की गहराई तक पहुंचा जा सकेगा। साथ ही, ईडी अस्पतालों की संपत्तियों की भी जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने अवैध रूप से कितनी संपत्ति अर्जित की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles