Ashoka time’s…17 March 26
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर चरस, सुल्फा और कैनाबिस सहित अन्य सामग्री बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हरिश डोगरा (45 वर्ष) पुत्र बिशम्बर दास डोगरा, निवासी वीपीओ ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा, कथित तौर पर अपने घर में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 79 ग्राम चरस, 1 किलो 603 ग्राम चूरा पतिया (सुल्फा), 868 ग्राम कैनाबिस के पत्ते और 12,550 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना ज्वालामुखी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुस

