17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित…

19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला

Ashoka time’s…19 September 26

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज श्री रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
विनय कुमार ने कहा कि इस वर्ष यह मेला 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति परंपरा अनुसार क्षेत्र के देवताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान पारंपरिक शोभा यात्रा, रेणुका घाट पर आरती तथा नौका विहार भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुका जी मेले के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जन समर्थन और जन भागीदारी के कारण ही यह मेला सफलता पूर्वक आयोजित किया जाता रहा है।
उन्होंने मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के दृष्टिगत साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता हेतु नियमित जांच करने, स्वच्छ पेय जल आपूर्ति अस्थाई पाईप लाइनों के माध्यम से तथा मेले के दौरान सुरक्षा व्यस्था के पुखता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को परिवहन, यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान चयनित स्थानों पर स्वागत द्वारों का निर्माण किया जाएगा तथा मेला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को दर्शानें वाली प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी ताकि मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ उठानें के लिए प्रेरणा मिल सके।
उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष श्री रेणुका जी मेले में और सुधार करने के भी प्रयास किए जाएंगे।
हिमाचली कलाकारों को दी जाएगी प्राथमिकता
विनय कुमार ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मेला में विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा तथा हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रमुखता से किया जाएगा।
विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी मेले के लिए स्वीकृति विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश सरकार से की जाती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया कि मेले की स्वीकृति के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा चंदा एकत्रित करने वालों की शिकायत प्रशासन व बोर्ड को करंे और ऐसे व्यक्तियों से बचे।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह मेला प्रदेश सरकार की एंटी चिटा अभियान को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतू विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा।
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बैठक का संचालन करते हुए मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles