15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर बड़ा हादसा…खड्ड के तेज बहाव की चपेट में आई इनोवा, 11 लोगों की मौत….

Ashoka Times….11 july 2024

हिमाचल और पंजाब के बॉर्डर पर इनोवा गाड़ी पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से 11 के करीब लोगों की हो गई जबकि गाड़ी में 12 लोग सवार थे।

रविवार को तेज बारिश के बाद बढ़े जलस्तर के कारण टाहलीवाल माहिलपुर सड़क मार्ग पर जेजों खड्ड में एक इनोवा गाड़ी बह गई। दो सगे भाइयों के परिवार के लोग गाड़ी में सवार थे। हादसे में 11 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है।

जिला मुख्यालय ऊना से करीब 12 किमी दूरी पर स्थित देहलां व उसके साथ लगे भटोली गांव के तीन परिवारों एक साथ उजड़ गए। तीनों परिवारों के 12 सदस्यों को लेकर जा रही इनोवा गाड़ी जेजों क्षेत्र की उफान पर आई खड्ड की चपेट में आ गई। जिससे गाड़ी सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक को बचा लिया गया। तीनों परिवार अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में हिस्सा लेने जेजों के निकट गांव मेहरोवाल जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। वहीं इस हादसे में बचाए गए युवक दीपक को निकटवर्ती अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को लोअर देहलां गांव के वार्ड तीन निवासी सुरजीत सिंह उम्र (55), उनकी पत्नी परमजीत कौर (50) वर्ष, बेटा गगनदीप (19) वर्ष व दीपक (22), उनका भाई रामस्वरूप, पत्नी पलविंदर कौर, बेटा नितिन, सुरजीत की साली भटोली गांव निवासी शीनू देवी पत्नी अमरीक सिंह, उसका बेटा हर्षित, बेटी भावना तथा मन्नत एकसाथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर जेजों के निकट गांव मेहरोवाल में जा रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles