11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों की दुकान के बाहर धरना…

Ashoka Times…4 August 2024

पांवटा साहिब। हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार देर शाम धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने वाले लोगों का कहना है कि नाहन में मवेशी काटकर वीडियो वायरल करने वाले युवक ने पांवटा साहिब में भी कपड़े की दुकान खोली है।

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में हिंदू संगठनों ने मिलकर दुकान के सामने हनुमान चालीसा पढ़ा और नारेबाजी भी की हिंदू संगठनों ने आरोप लगाए की कुछ दिन पहले ही नाहन में एक मवेशी के निर्मम हत्या कर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के भाई ने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से बाजार में दुकान ले ली है।

पांवटा निवासी पुर्व चेयरमैन एमसी संजय सिंघल, संदीप कुमार, बर्जेश पंडित, अजय संसरवाल, अरुण व सुशील तोमर ने बताया कि जिस व्यक्ति की पोस्ट से नाहन में हिंदुओं की भावनाएं आहत की गई थी और उक्त व्यक्ति की पोस्ट से नाहन में भारी हंगामा हुआ था। उसके कथित भाई ने किसी अन्य व्यक्ति ने नाम से दुकान किराये पर ले ली है। मंगलवार को दुकान के बाहर नारेबाजी की गई है। दुकान को खाली करवाने की मांग की जा रही है।

बता दें कि विगत जून माह में नाहन शहर के छोटा चौक बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा कथित मवेशी की कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया था । इसके बाद हिंदू संगठनों ने नाहन में जमकर हंगामा किया था। उक्त मामले में उतर्जनों लोगों पर दुकान का ताला तोड़ने और कपड़े बाहर फेंकने को लेकर भी मामले दर्ज हुए थे पांवटा में धरना देने वाले हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि उसी व्यक्ति के भाई ने अब पांवटा मे दुकान किराये पर ले ली है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles