12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई के कोटा पाब में लगाई घोषणाओं की झड़ी

जनसभा को किया संबोधित….

Ashoka time’s…5 January 24 

नाहन, 05 जनवरी । उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दूसरा दिन आज कोटा-पाब में लोगो की समस्याएं सुनी।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतो के चुने हुए प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात की तथा क्षेत्र की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। उद्योग मंत्री ने इनमें से अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा अन्य को संबंधित विभागों को जल्द समाधान के लिये प्रेषित किया।

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है जिसके लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित हैं जिनकी सुविधा शीघ्र ही क्षेत्र के लोगों को प्राप्त होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों के सहयोग की भी अपील कीं।

हर्षवर्धन चौहान ने क्षेत्र के लोगों को जनजाति दर्जा मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि लोगों के लंबे संघर्ष के बाद यह संभव हो सका है। उन्होंने इस संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की यह विशेषता रही कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चला और अंततः अपने मकाम तक पहुंचा।

उन्होंने कहा कि आज यह मामला न्यायालय में चला गया है जिस कारण इस पर कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है, परंतु जिस प्रकार हम सब लोगों ने मिल जुलकर इस संघर्ष को इस मुक़ाम तक पहुँचाया है यदि हम सभी मिल जुलकर कोई रास्ता निकालेंगे तो कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटाया जा सकता है।

उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर अनेक घोषणाएं भी कीं उन्होंने कोटा पाब स्कूल भवन के लिए 25 लाख, उठाउ पेयजल योजना कांडी-क्याना के लिए 10 लाख, संपर्क सड़क पाब के लिये 5 लाख, महिला मंडल पाब के लिये दो लाख तथा लिंक रोड कांडी से च्याली तक 5 लाख तथा महिला मंडल भवन कांडी के लिये 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इससे पूर्व उद्योग मंत्री शिलाई से कोटा पाब तक विभिन्न स्थानों पर रुके जहाँ गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया गया तथा अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, पूर्व प्रधान पूनम चौहान, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विजय अग्रवाल सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उद्योग मंत्री के साथ उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोलन में रोड शो…

फोरलेन निर्माण में बिजली चोरी करने वाले ठेकेदार पर लगाया 1.41 लाख का जुर्माना…

ट्रैवल एजेंट के साथ मारपीट… आरोपी फरार… मामला दर्ज 

बेसहारा बच्चों के लिए बनी सहारा “सुखाश्रय योजना” -विनय कुमार 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर 18 मार्च तक हाईकोर्ट ने लगाया स्टे…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles