12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हर्षवर्धन चौहान ने काफोटा में किया युवा रोज़गार मेले का शुभारंभ…

मेले में 47 कंपनियों ने लिया भाग, 389 युवाओं को दिया रोज़गार

Ashoka time’s…29 September 24 

उद्योग, संसदीय मामले, श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन मंत्री ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में आयोजित युवा रोज़गार मेले की अध्यक्षता की।

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस युवा रोज़गार मेले में पांवटा साहिब, कालाअम्ब, बद्दी व नालागढ़ सहित विभिन्न 47 कंपनियों ने भाग लिया तथा 389 युवाओं को रोज़गार प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है कि युवा वर्ग को रोजगार के अवसर को मिल सकें जिसकी दृष्टिगत रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेलों में कैम्पस इन्टरव्यू के माध्यम से समय-समय पर प्रदेश के युवाओं को निरंतर उनकी प्रतिभा के अनुसार रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा रहे है। इस दिशा में प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों के माध्यम से अभी तक छः रोजगार मेलों तथा 590 कैम्पस इन्टरव्यूज द्वारा निजी क्षेत्र में 10,543 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है।

इसी कड़ी में गत 31 अगस्त, 2024 को विदेशी नियोजन हेतू दुबई बेस्ड ईएफएस फ़ैसिलिटी सर्विस ग्रुप लिमिटेड़ नामक एजेंसी के साथ प्रदेश के इच्छुक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए समझौता ज्ञापन किया गया। इस समझौता ज्ञापन के उपरांत प्रथम चरण में पांच आवेदकों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में अति गंभीर है तथा विदेशी नियोजन के संदर्भ में हर पहलू पर गहनता से विचार कर निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरित क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्व-रोजगार स्टार्टअप योजना-2023 चलायी गई है। इस योजना के माध्यम से हरित क्षेत्र में नई परियोजनाओं के तहत स्व-रोजगार आधारित गतिविधियां स्थापित करने में प्रोत्साहन रियायतें एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्तर पर इस योजना के तहत ई-टैक्सी खरीदने हेतू पात्र आवेदकों को सब्सिडी प्रदान कर युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमशीलता बढ़ाने हेतू मंच प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग के ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से 1 अगस्त, 2023 से प्रदेश के युवाओं को घर बैठे रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण तथा नवीनीकरण के साथ विभागीय योजनाओं के लाभ बारे पूर्ण ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान की जा रही है। वहीं निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरुप योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता बारे नियोक्ताओं का पंजीकरण भी इस विभागीय पॉर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 596 निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं का पंजीकरण किया जा चुका है। यह विभागीय पॉर्टल एम्पलॉयरस और जॉब सिकर्स दोनों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के माध्यम से स्कूलों , कॉलेजों के विद्यार्थियों को संस्थागत व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस संकल्पना के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति तथा चिन्हित विभाग के विशेषज्ञों द्वारा रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता के प्रोत्साहन बारे संस्थागत व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविरों के माध्यम से 68,275 युवाओं को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने प्रदेश भर से आए युवा वर्ग को संदेश देते हुए कहा कि आज का समय तकनीकी संदर्भ में बहुत तेजी से बदल रहा है ऐसे में रोजगार की तलाश में प्रदेश के युवाओं को अपनी योग्यता एवं प्रतिभा को तकनीक के अनुरुप करने की आवश्यकता है ताकि उन्हें इस प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में विशिष्ठ गुणों के आधार पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हम सब मिलकर एक बेहतर भविष्य की कामना कर सकते है।

उन्होंने मौजूद सभी औद्योगिक इकाईयों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस रोजगार मेले के माध्यम से उन प्रतिभाओं को खोजे जो उनकी कंपनी की उन्नति में योगदान कर सकती है तथा इस रोजगार मेले से अधिक से अधिक युवाओं को अपने प्रतिष्ठान में रोजगार प्रदान करें।

उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को कंपनियों द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम, एसडीएम काफोटा राजेश वर्मा, कार्यकारी जीएमडीआईसी रचित, जिला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार, जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल जलोटा, जगत सिंह पुंडीर पूर्व डी डी सी चेयरमैन, मस्तराम पराशर ज़िला महासचिव कांग्रेस कमेटी, शशि कपूर यूंका महासचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Tirupati बेनामी संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश…धारा 118 का भी उलंघन शामिल…

300 परिवारों का पैदल चलने का रास्ता किया बंद…रियासत काल से है आना जाना…

नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles