स्वभाव स्वच्छता , संस्कार स्वच्छता अभियान
Ashoka Times….28 सितम्बर 2024
गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर परिषद पांवटा साहिब के सहयोग से “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना था। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की और प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्र किया।इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. शीतल शर्मा और डॉ. अरुण डफराइक की उपस्थिति में किया गया, जो NSS कार्यक्रम अधिकारी हैं। कार्यक्रम में लगभग 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रो. शीतल शर्मा ने बताया कि NSS स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ महाविद्यालय परिसर, गलियारों और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई की, प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा किया और उसे उचित ढंग से निपटाने के लिए नगर परिषद के साथ समन्वय किया। कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों ने स्वच्छता और प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और नगर परिषद पांवटा साहिब का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता ही सेवा के इस अभियान में छात्रों का सक्रिय योगदान प्रेरणादायक है, और यह स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

