15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

स्कूली बच्चों ने गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल,नाहन में हासिल किए आपदा प्रबंधन के कौशल

Ashoka time’s…8 February 24 

भारत सरकार की राष्ट्रीय व्यवसाय की योग्यता ढांचा (NVQF) कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम व एक्सपोजर टूर का आयोजन चतुर्थ वाहिनी, गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल, नाहन की प्रशिक्षण प्रभारी, संतोष कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काला अंब एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुरला के लगभग 80 छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन, आगजनी से सुरक्षा, खोज व बचाव, आपातकालीन बचाव व तरीके, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर व राइफल प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने एवं बचाव संबंधी विधियों के बारे में प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करना था।

इस अवसर पर गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल, नाहन से प्रशिक्षण प्रभारी संतोष कुमारी, अन्य रिसोर्स पर्सन, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी स्टाफ तथा स्कूलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सदियां बीत जाने के बाद भी संगड़ाह में अपनी रफ्तार से चल रहे हैं डेढ़ दर्जन घराट

पांवटा में ठेकेदार कर रहा था बिजली चोरी, विभाग ने लगाया 28000 रुपए जुर्माना….

ग्रामीण विकास,पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह कल करेंगे 3 करोड़ से निर्मित बीडीओ ऑफिस का उदघाटन…

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमलाइजेशन कार्यक्रम आयोजित…

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles