16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सड़क हादसे में दो युवकों की मौ#त अन्य गंभीर घायल…

Ashoka time’s…2 December 25

विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं।

जानकारी अनुसार रात लगभग 12:00 बजे पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल युवक गगरेट, ऐहजू, भवारना और पंचरुखी क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। देर रात हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles