12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

श्री साईं अस्पताल में 97 वर्षीय बुजुर्ग की हुई सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी….

Ashoka Times….9 April 2024

श्री साईं अस्पताल, नाहन में 97 वर्षीय बुजुर्ग के टोटल हिप रिप्लेसमेंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है। इस सफलतापूर्वक सर्जरी ने रोगी के जीवन को नई राह दिखाई है।

नाहन निवासी 97 वर्षीय भूपेंदर के परिजन करण ने बताया की घर पर फिसलने के कारण हिप बोन में फ्रैक्चर हो गया था जिस कारण उन्हें बहुत दर्द हो रहा था और बुजुर्ग चलने और उठने बैठने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की और अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं। अभी वो वॉकर की मदद से चलने भी लग गए है।

हिप रिप्लेसमेंट बदलने वाली डॉक्टर्स की टीम चित्र…

इस सर्जरी के दौरान, डॉ पी एस एन प्रसाद एवं डॉ एम एस गुप्ता द्वारा उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। इस ऑपरेशन का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि रोगी की उम्र 97 होने के बावजूद इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया और उसे अब जीने की नई उम्मीद भी मिली है।

श्री साईं अस्पताल, नाहन के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने सर्जरी की चिकित्सा टीम को इस सफलतापूर्वक सर्जरी के लिए बधाई दी और कहा की अब श्री साई अस्पताल नाहन के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग में हर प्रकार के जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। हमारे सिरमौरी भाई बहनों को क्षेत्र से बाहरी राज्यों में जा कर महंगे इलाज करवाने की आवश्यकता नहीं है। यहीं नाहन में आधुनिक बेहतरीन इलाज किफायती दामों पर उपलब्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles