20.2 C
New York
Friday, November 6, 2026

श्री रेणुका जी में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी…लोगों ने किया चक्का जाम….

Ashoka Times…28 august 2025

सिविल अस्पताल ददाहू में अव्यवस्था और स्टाफ की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वीरवार को अस्पताल प्रशासन द्वारा भर्ती किए गए 36 मरीजों में से 12 को अचानक छुट्टी दे दी गई, जिससे नाराज तीमारदारों ने अस्पताल के गेट के बाहर सड़क पर लगभग 45 मिनट तक चक्का जाम कर दिया।

जिसके बाद श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के सीएससी अस्पताल में डॉक्टर व नर्स ना होने के कारण स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम किया गया।

श्री रेणुका क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख मीडिया प्रभारी बलवीर ठाकुर ने बताया कि लोगों का रोष प्रदर्शन देख हमने भी उनकी आवाज़ में आवाज मिलाई है। अस्पताल में डॉक्टर ना होने के चलते सभी मरीजों की छुट्टी कर दी है जिसके कारण मरीज ने इकट्ठे होकर चक्का जाम किया ताकि प्रशासन व सरकार को इस संदर्भ में सूचना प्रेषित हो सके ताकि सिरमौर क्षेत्र के गिरी पर जनपद में जहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली का शिकार हो रही है। उसी के चलते प्रत्येक विभाग में कर्मचारियों के आधे से अधिक पद रिक्त पड़े है।
गौरतलब है कि बलबीर सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी रेणुका मंडल ने स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को आडे हाथ लेते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश मेंजब से कांग्रेस की सरकार बनी हैतब से लेकर विकास के नाम कोरी घोषणाएं हो रही है जहां पर सरकार व्यवस्था परिवर्तन का डिंडोरीपीट रही है वहीं पर आम जनमानसविकास के लिए तरस रहा है इससे जाहिर होता है कि आम जनमानस को काफी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है

वहीं दूसरी और सिविल अस्पताल के इंचार्ज डाक्टर अशोक ने बताया कि रिक्त पड़े पदों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है उम्मीद है जल्दी ही यहां पर रिक्त पड़े पदों को भर दिया जाएगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles