19.6 C
New York
Friday, November 6, 2026

श्री रेणुका जी….ददाहू-संगड़ाह Road बंद करने वालों पर Fir दर्ज…

भाजपा नेता बोले सुक्खू सरकार अस्पताल भी बंद करना चाहती है….

Ashoka Times…29 august 2025

श्री रेणुका जी के दादाहु अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किए गए धरने प्रदर्शन और रोड जाम के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

मामला उस वक्त गरमा गया था जब ददाहु अस्पताल में डॉक्टर नर्सिंग और दूसरे स्टाफ की कमी के चलते एक दर्जन के करीब मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जिसके बाद रोगियों के परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर Police Station रेणुकाजी में FIR दर्ज की गई है। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, अब तक आधा दर्जन लोगों के खिलाफ यातायात बाधित करने के लिए मामला दर्ज किया गया है और घटनास्थल के Video से आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को Hospital के सामने ददाहू-संगड़ाह Road पर धरना प्रदर्शन किया, जिस कारण कुछ समय यातायात बन्द रहा। पुलिस अधिकारियों के कहने पर भी जाम नहीं खोले जाने पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह मौके पर पहुंचे और रोगियों को अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे थे। प्रदर्शनकारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग, मौजूद चिकित्सा अधिकारी, स्थानीय MLA व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी।

Doctors व Nursing Staff की भारी कमी के चलते ऐसी नौबत आई थी । बताया जा रहा है कि अधिकतर मरीज ठीक हो गए थे। जिसके कारण उन्हें घर भेजा जा रहा था।

उधर भाजपा रेणुका जी मंडल पदाधिकारी नारायण सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, प्रताप तोमर, विजेंद्र शर्मा व बलवीर ठाकुर आदि ने जनहित में नारेबाजी करने वाले मरीजों के रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों पर FIR दर्ज करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि, संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी व सहायक अभियंता कार्यालय तथा ददाहू में बीडीओ आफिस बंद करवा चुकी सुक्खू सरकार अब स्टाफ न भेजकर अस्पताल बंद करवाने पर तुली है और स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष मौन साधे हुए हैं। गौरतलब है कि, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों का भारी कमी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles