13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शिशु रोग विशेषज्ञ ने सैनवाला में जांचा 250 स्कूली व बाहरी बच्चों का स्वास्थ्य  

पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नज़ाकत हुसैन ने की जाँच

Ashoka time’s…16 September 23 

श्री साई हॉस्पिटल , नाहन द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैनवाला में बच्चों के लिए मुफ्त जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के माध्यम से बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उनके आरोग्य स्थिति की निगरानी की गई।

शिविर में पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नज़ाकत हुसैन द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जाँच के साथ ही उनकी माता पिता को बच्चों के स्वास्थ्य विषय पर जागरूक भी किया। साथ ही मेडिकल अफसर डॉ विपिन ने क्षेत्रीय लोगों की सामान्य जाँच की। शिविर में क्षेत्र के लगभग 250 बच्चों की जाँच की गयी एवं सही मार्गदर्शन किया गया, जिन में स्कूली छात्र छात्रों के साथ साथ क्षेत्र के बच्चों का स्वास्थ्य भी जांचा गया ।

स्थानीय निवास जय चंद ने बताया की सैनवाला क्षेत्र में श्री साई अस्पताल द्वारा लगाए गए निशुक्ल शिविर में अनुभवी चिकित्सक द्वारा जाँच की गयी और बिमारियों के प्रति मार्गदर्श भी किया गया। उन्होंने ने कहा की क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ की बहुत आवश्यकता थी जिसे श्री साई अस्पताल ने पूरा किया। आज शिविर में लगभग 250 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच का लाभ लिया, जिसके लिए क्षेत्र वासी अस्पताल प्रसाशन के आभारी है।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की श्री साई अस्पताल नाहन के बच्चो के अनुभवी चिकित्सक अब नाहन में अपनी सेवाएं दे रहे है। आज सैनवाला विद्यालय में मुफ्त शिविर के माध्यम से लगभग 250 बच्चो का स्वास्थ्य जांचा गया। उन्होंने बताया की श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स हमेशा सिरमौर वासिओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा पहुंचने में तत्पर है इसी कड़ी में अनुभवी बच्चो के डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध की गयी है। उन्होंने कहा अब क्षेत्र के माता पिता को अपने बच्चों के किसी भी स्वास्थ्य परेशानी के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अब अपने क्षेत्र में ही पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे है। साथ ही श्री साई अस्पताल नाहन में NICU की सुविधा 24×7 उपलब्ध है।

इस शिविर में बच्चों की शारीरिक परीक्षण की गया , उनकी आवश्यकताओं के आधार पर सलाह दी गई और उनके स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी संभावित चिंताओं का समाधान किया गया।

कांस्टेबल को धक्का देकर चोरी का आरोपी हुआ फरार…

पार्षद से बरामद किए नशीले कैप्सूल और अवैध शराब का जखीरा…

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल का खिताब ददाहू के नाम 

पिता पर अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप…तनाव के बीच पुलिस बल तैनात 

Traffic Magistrate ने ददाहू मे 2 घंटे मे काटे 35 वाहनों के चालान…30000 ₹ जुर्माना वसूला 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles