15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शिविर में 120 लोगों ने करवाई नेत्र व स्वास्थ्य की जाँच….

Ashoka time’s…26 December 23 

श्री साई हॉस्पिटल नाहन द्वारा सामुदायिक भवन टोका साहिब में नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच के लिए मुफ्त जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 120 क्षेत्रीय लोगों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में नेत्र जाँच विशेषज्ञ ताहिरा खान ने मरीजों की आँखों के स्वास्थ्य जांच की एवं परामर्श दिया।

साथ ही मेडिकल अफसर डॉ आशुतोष राणा द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गई । शिविर में मरीजों का शुगर और बी ० पी ० टेस्ट भी निशुल्क किये गये । साथ ही मरीजों को जरुरी दवायें मुफ्त उपलब्ध की गयी और उचित दामों पर चश्में भी उपलब्ध किये गए ।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की नाहन अस्पताल ब्रांच की विभिन अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जाँच एवं परामर्श की सेवाएं दी जा रही है ताकि सिरमौर जिला के भाई बहनों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके। आज सामुदायिक भवन टोका साहिब में आँखों की मुफ्त जाँच की गए साथ ही सामान्य स्वास्थ्य जाँच भी की गयी , इस शिविर में 120 लोगों का स्वास्थ्य जाँच की गयी। उन्होंने बताया की श्री साई हॉस्पिटल नाहन में उच्स्तरीये इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही स्वास्थ्य कार्ड जैसे हिम कार्ड , आयुष्मान कार्ड योजना पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

शिविर में अस्पताल की मेडिकल टीम से सुजाता और प्रियंका एवं मार्केटिंग टीम से विशाल , गौरव , विद्या, कुसुम शर्मा व् नवीन मौजूद रहे।

चार दिन बाद भी डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे थाना प्रभारी और खनन माफिया…

नशे में धुत बाइक सवार युवाओं ने कार को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल….

पांवटा साहिब में इन मार्गों पर नहीं चलेंगे ट्रक, ट्रेक्टर, डम्पर, टिप्पर….

वन मित्र भर्ती को लेकर विधानसभा घेराव कर चुकी Bheem Army ने सुक्खू सरकार को दी कड़ी चेतावनी..

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles