12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

“विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग ने लगाया शिविर…

Ashoka Times…23 December 2025

नाहन – विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, शाखा द्वारा विभिन्न संस्थानों में रविवार को ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया ।

आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक शाश्वत शर्मा ने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव, चिंता व अवसाद के कारण मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि होने की बात कही। उन्होंने इन समस्याओं की रोकथाम और प्रबंधन में ध्यान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, नाहन शाखा द्वारा अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थियों और समर्पित शिक्षकों ने भाग लिया। इसी श्रृंखला में जिला पंचायत कार्यालय के 20, नर्सिंग कॉलेज के 40, रोटरी इनरवील क्लब के 15, एच डी एफ सी बैंक के 15 के प्रतिभागियों ने ध्यान के विभिन्न आसनों, श्वास-प्रश्वास तकनीकों व मन की एकाग्रता बढ़ाने के सरल उपायों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवक व सेविकाओं ने पूरे मनोयोग से ध्यान अभ्यास में भाग करवाया ।

 

आज के तनावपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक युग में ध्यान केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की आवश्यकता बन गया है। नियमित ध्यान से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास, धैर्य एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकता है। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक शाश्वत शर्मा व स्वयंसेवक सदस्य ईशा ठाकुर व नीलम ठाकुर ने विश्व ध्यान दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियो सहित व सभी संस्थानों का आभार प्रकट किया l

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles