14.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

“विकास, विश्वास और बदलाव का संकल्प लेकर मैदान में उतरीं पुष्पा देवी खंडूजा”

Ashoka Times…25 may 2026

माजरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद की उम्मीदवार पुष्पा देवी खंडूजा ने गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना विजन जनता के सामने रखा है। “स्वच्छ ग्राम – समृद्ध माजरा – हमारा सपना” के नारे के साथ जारी किए गए संकल्प पत्र में गांव को साफ-सुथरा, विकसित और खुशहाल बनाने का वादा किया गया है।

पुष्पा देवी खंडूजा ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके घोषणा पत्र में गांव की हर गली और मोहल्ले को स्वच्छ और सुंदर बनाने, घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने तथा 100 प्रतिशत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने का वादा किया गया है।

महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और खेल मैदान विकसित करने का भी संकल्प लिया गया है।

किसानों के हित में सिंचाई, बीज, खाद और फसल बिक्री से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने की बात भी कही गई है।

सुरक्षित वातावरण के लिए गांव में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था मजबूत करने और नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त माजरा बनाने का संदेश भी प्रचार अभियान का मुख्य हिस्सा बना हुआ है।

पुष्पा देवी खंडूजा ने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी तथा हर कार्य जनता की भागीदारी और सुझावों से किया जाएगा।

गांव में चुनावी माहौल के बीच पुष्पा देवी खंडूजा के समर्थन में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का कहना है कि इस बार माजरा पंचायत विकास और बदलाव के मुद्दों पर मतदान करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles