13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले झंडे-बैनर आदि की दरें तय…

Ashoka time’s…15 March 24 

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली वस्तुओं जैसे फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में  लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजों के दरें आज तय कर दी गई हैं। उन्होंने सभी राजैनतिक दलों के प्रतिनिधियो से अपने-अपने प्रत्याशियों को निर्धारित दरों की जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया।

तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न वस्तुओं के दरों की जानकारी प्रदान की।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी राजीव अरोड़ा, के अलावा कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद तथा प्रमोद कुमार, भाजपा के प्रतिनिधि संजय गोयल, आप के प्रतिनिधि विनोद कुमार भटनागर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित रहे।

पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या कर…. जांच में जुटी पुलिस 

सड़क दुघर्टनाग्रस्त में दो लोगों की मौत…एक गंभीर घायल 

भाटांवाली पंचायत प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles