19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रोटरी पाँवटा और इनरव्हील क्लब ने किया ब्लड कैंप का आयोजन…

Ashoka Times…4 August 2024

रोटरी पाँवटा और इनरव्हील क्लब पाँवटा ने अपने एक और संयुक्त प्रयास में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया। यह कैम्प पोंटिका एयरोटेक के सहयोग से और उन्हीं की इकाई, जो पुरूवाला के नज़दीक स्तिथ है में लगाया गया ।

इस कैम्प का आयोजन आई एम ए ब्लड बैंक देहरादून की टीम के साथ मिलकर किया गया । इस कैम्प में 135 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया । रोटरी प्रधान महेश खुराना ने आईएमए की टीम से ये आश्वासन लिया कि जैसा पूर्व में आईएमए देहरादून, पाँवटा वासीयों की ब्लड से संबंधित ज़रूरतों को पूरी करता रहेगा । महेश खुराना ने कहा कि ये आयोजन रोटरी पाँवटा और इनरव्हील क्लब पाँवटा ने मिलकर किया है और निकट भविष्य में महिलाओं की सेहत से जुड़े व अन्य बहुत से कैम्प व प्रोग्राम साथ करने को प्रतिबद्ध हैं। इनरव्हील क्लब पाँवटा की प्रधान ऋतु गुप्ता ने बताया कि रक्तदान महादान है व ब्लड का कोई और विकल्प नहीं होने की वजह से ऐसे कैम्प का महत्व और भी बढ़ जाता है । मौक़े पर पोंटिका की डायरेक्टर अलका गोयल ने कहा कि रक्तदान से हम किसी एक को नहीं बल्कि पूरे परिवार को नई ज़िंदगी देते हैं । उन्होंने स्वयं रक्तदान कर सबको प्रेरणा दी व हर किसी को रक्तदान करने बारे कहा ।

इस कैम्प में रोटरी पाँवटा व इनरव्हील के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । रोटरी पाँवटा की तरफ़ से इस कैम्प के चेयरमैन व पोंटिका एयरोटेक के डायरेक्टर अंशुल गोयल ने भारी संख्या में महिला डोनर्स के ब्लड देने पर उन्हें बधाई दी व सभी आये हुए डोनर्स का व मेंबर्स का धन्यवाद किया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles