4.9 C
New York
Saturday, November 14, 2026

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं*

*मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं*

animal image

Ashoka time’s…13 Nov 26

animal image

नाहन, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत किए गए सर्वेक्षण की अंतिम सूची के पुनः सत्यापन के लिए जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों के तहत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर, 2026 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि योजना के तहत पहले से किए गए सर्वेक्षण के सभी नौ चरणों में चिन्हित परिवारों की डेटा एंट्री की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन परिवारों की सूची का अंतिम बार सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि कोई भी अपात्र परिवार सूची में शामिल न रहे।
उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम पंचायतों की समेकित सूची लोगों के सामने रखी जाएगी, ताकि सूची पर चर्चा और जनसमीक्षा की जा सके। ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर भी इन सूचियों को प्रदर्शित किया जाएगा। विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कोरम पूरा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
उपायुक्त ने सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्धारित तिथियों के अनुसार विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने तथा लोगों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
.0.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles