12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

माजरा में श्री साईं हॉस्पिटल ने लगाया कैंप 200 से अधिक पहूंचे मरीज….

Ashoka Times….20 January 2025

पांवटा साहिब के माजरा में श्री साईं हॉस्पिटल द्वारा कैंप का आयोजन किया गया इस दौरान 200 से अधिक लोग इस कैंप में पहुंचे, जहां पर कईं विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने मरीजों की जांच की।

पांवटा साहिब के माजरा में श्री साईं ग्रुप द्वारा नए हॉस्पिटल की ग्रेंड ओपनिंग की गई। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जगजीत सिंह सोढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वही उनके साथ थाना प्रभारी माजरा और प्रधान भी शामिल रहें। इस मौके पर एक कैंप का आयोजन भी किया गया जिसमें 200 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, आंखों, ओरथो, और दिल के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे जिन्होंने लोगों को कई बीमारियों के प्रति जागरूक किया और उन्हें सही उपचार लेने की सलाह दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर जगजीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि तनाव भरी जिंदगी में सही समय पर उपचार आपके बेशकीमती के जीवन को बचा सकता है। इसलिए समय पर अस्पताल जाएं और डॉक्टर की समय-समय पर सलाह लेते रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles