19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

माजरा पुलिस टीम ने नष्ट की 2600 लीटर कच्ची शराब…साथ ही चार अवैध भट्टियां

Ashoka time’s…1 December 25

पुलिस थाना माजरा ने गुप्त सूचना के आधार पर आज सोमवार को खारा गांव के जंगलों में दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण की गतिविधि को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई 2600 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही चार अवैध भट्टियां भी मिलीं, जिनका उपयोग कच्ची शराब तैयार करने के लिए किया जा रहा था। मौके पर मौजूद सामग्री और अवैध भट्टियों को पुलिस टीम ने वहीं पर नष्ट कर दिया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि अवैध शराब का यह नेटवर्क जंगल के अंदरूनी हिस्से में संचालित किया जा रहा था, जहां पहुंचना आसान नहीं था। गुप्त सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

थाना माजरा की टीम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण व तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, और इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles