16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मंत्री पद को लेकर CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह के बीच घमासान…

इन नामों पर मोहर लगनी लगभग तय….

Ashoka Times….12 December 

हिमाचल में मंत्रियों के नाम को लेकर CM सुखविंदर सुक्खू और पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह गुट के बीच घमासान शुरू हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान के साथ मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे। पार्टी हाईकमान से अंतिम मंजूरी लेने के बाद राज्य सरकार अगले एक-दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

सुक्खू की कैबिनेट में शामिल होने वाले 10 मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। इसके अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) का चयन भी जल्द संभव है। प्रदेश मंत्रिमंडल का जल्द गठन करने का संकेत मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद ही दे चुके थे।

सोमवार को CM सुक्खू ने कहा कि वह विधायक दल की मीटिंग के बाद दिल्ली जा रहे हैं। इसका पता चलते ही हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विधायक बेटे विक्रमादित्य के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।

इन नामों पर बनी सहमति औपचारिक घोषणा बाकी सुक्खू की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। अब इनकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। जिन विधायकों के नाम मंत्री पद के लिए आगे चल रहे हैं, उनमें सबसे पहला नाम विधायक विक्रमादित्य सिंह का हैं। प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम से चुनाव जीतकर आई है, ऐसे में उन्हें क्रेडिट देते हुए विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में सांसद रह चुके चंद्रकुमार भी मंत्री की दौड़ मे सबसे आगे हैं। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, जो पहले भी मंत्री रह चुके हैं, उनका नाम भी आगे चल रहा है। कुल्लू से सुंदर ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, सिरमौर से हर्षवर्धन सिंह चौहान का नाम तय माना जा रह है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles