11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

भारी संख्या में पुलिस ने पकड़े नशीले कैप्सूल हिरासत में दो व्यक्ति…

Ashoka Times…15 September 23 sirmour 

हिमाचल पुलिस द्वारा नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ दो व्यक्तियों को गिरफतार किया गया है। काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही है।

आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक मान सिंह निवासी वार्ड-6 गगरेट तहसील घनारी ऊना व महशु उर्फ हिमांशु निवासी गांव बरनडा तहसील नूरपुर कांगड़ा के तौर पर हुई।

मिली जानकारी के अनुसार ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। कैप्सूल की संख्या करीब 28560 पाई गई है।

पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी कहां से नशीले कैप्सूल की इतनी बड़ी खेप लेकर आए और कहां जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कहा कि नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही है।

नहीं रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह चौधरी, PGI. में ली अंतिम सांसें..

रेडक्रास के रैफल ड्रा में टिकट न. 028026 को पहले ईनाम के रूप में मिली बिजली की स्कूटी

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने लिए इन अहम मुद्दों पर निर्णय…

ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 18 सितम्बर से आरम्भ होगी-सुमित खिमटा

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles