12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोलन में रोड शो…

कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत

Ashoka time’s…5 January 24

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शुक्रवार को सोलन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। नड्डा का परवाणू से सोलन तक जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद सोलन मालरोड़ पर आईटीआई गेट से पुराने बस अड्डे तक जेपी नड्डा का रोड शो हुआ।

इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। पुराना बस अड्डा में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जाति की राजनीति करती है। लेकिन मोदी ने देश में चार जातियों को तवज्जो दी। महिला, युवा, किसान और गरीब। नड्डा ने कहा कि चीन तक मोदी की तारीफ कर रहा है। नड्डा ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 900 संस्थान बंद कर दिए। 200 अस्पतालों को हिमकेयर इलाज का पैसा नहीं मिला। कहा मेरा अभिनंदन करने से काम नहीं चलेगा, चुनाव के समय लोग भूल जाते हैं कि भाजपा ने कितना विकास करवाया।सोलन के कार्यक्रम में जिला सिरमौर से करीब 5000 कार्यकर्ता और जिला सोलन से 6000 के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

भारत तोड़ने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे: नड्डा

नड्डा ने कहा कि मुझे पता लगा कि अब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जिन लोगों ने भारत को तोड़ने की कसर नहीं छोड़ी, अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। नड्डा ने कहा कि जब तक वह भारत विरोधी यात्रा निकालने वालों का साथ देने वालों का साथ देने के लिए देश से माफी नहीं मांगते, यात्रा निकालने का कोई फायदा नहीं।

जनता ने बघेल व गहलोत को घर बैठा दिया

जेपी नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल ने गरीबों को दी जाने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं को निलंबित कर दिया, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों ने उन्हें और उनकी सरकार को निलंबित कर दिया। राजस्थान में लोग समझ गए थे कि गहलोत की सरकार दमन करने वाली सरकार है। महिलाओं, युवाओं के साथ अन्याय करने वाली सरकार है। 19 बार पेपर लीक हुआ, कोई भर्ती नहीं हुई, इसलिए प्रदेश की जनता ने उन्हें घर बैठा दिया।

सोलन में रोड शो करने के बाद शिमला पहुंचे जेपी नड्डा ने पीटरहॉफ में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की। शिमला पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला महासू से करीब 3000 कार्यकर्ता और संगठनात्मक जिला शिमला से 2500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि झूठ बोलकर राजनीति नहीं चलती है, लोगों को धोखे में डालकर राजनीति नहीं होती, इसलिए देखते ही देखते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस साफ और राजस्थान में भी भाजपा का कमल खिल गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की सरकार है और ये हैट्रिक इस बात की गारंटी है कि 2024 में दिल्ली में हैट्रिक होगी और वहां भी हमारी सरकार आएगी। नड्डा ने कहा कि नया साल राम मय होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने घरों में राम ज्योति के पांच-पांच मिट्टी दीपक जलाएं। साथ ही 14 से 22 जनवरी तक मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं।

फोरलेन निर्माण में बिजली चोरी करने वाले ठेकेदार पर लगाया 1.41 लाख का जुर्माना…

ट्रैवल एजेंट के साथ मारपीट… आरोपी फरार… मामला दर्ज 

बेसहारा बच्चों के लिए बनी सहारा “सुखाश्रय योजना” -विनय कुमार 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर 18 मार्च तक हाईकोर्ट ने लगाया स्टे…

31 पदों पर शास्त्री अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles