11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बहन ने की भाई के साथ 10 लाख रुपए की ठगी… बहन सहित 3 गिरफ्तार 

Ashoka Times….11 November 2024

हिमाचल प्रदेश में एक बहन द्वारा अपने भाई को अपनी बेटी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहन ने भाई के खाते से करीब साढ़े दस लाख रुपये उड़ा लिए हैं। जालसाजी का पता मामा के बीमार होने पर चला।

कांगड़ा जिले के पालमपुर नगर निगम की चौकी में पीड़ित व्यक्ति एक सरकारी विभाग में काम करता है। पीड़ित की बहन अैर भांजी दिल्ली में रहती हैं। पुलिस ने भाई की ओर से लिखवाई शिकायत के बाद बहन, भांजी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों को न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के चौकी वार्ड निवासी एक व्यक्ति सरकारी विभाग में कार्यरत है और इन दिनों बीमार है। जब बीमार कर्मचारी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसके खाते से करीब साढ़े दस लाख रुपये गायब पाए गए। जब इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि यह पैसा इसके खाते से गिरफ्तार युवक आयुष निवासी प्रयागराज (यूपी) ने उड़ाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles