13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बड़ी कामयाबी…52 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… ऐसे हो रही थी सप्लाई…

Ashoka Times…28 October 2024

महिला पुलिस थाना नाहन, जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 52 ग्राम चित्त और कैश के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुशवीन भाटिया उर्फ चन्दु निवासी कालाआम्ब काफी समय से नाहन शहर में चिट्टा/ हैरोईन बेचने का धंधा कर रहा है और जो आज भी अपनी मोटरसाईकिल न0 HR -03W-7710 बरंग सफेद पर नाहन शहर की तरफ चिट्टा/ हैरोईन की खेप ले कर आ रहा है । उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मझौली लिंक रोड नजद बिरोजा फेक्ट्री (मुख्य़ सड़क) पर नाका बन्दी करके मोटरसाईकिल न0 HR 03W 7710 सवार एक व्यक्ति कुशवीन भाटिया उर्फ चन्दु, निवासी दुर्गा कालोनी, नारायणगढ रोड काला आम्ब डा0 हमीदपुर तह0 नारायाणगढ जिला अम्बाला हरियाणा के कब्जे से 52.6 ग्राम चिट्टा/ हैरोईन तथा 6500/- रुपये नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर कुशवीन भाटिया उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

उक्त गिरफ्तार आरोपी कुशवीन भाटिया को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है, अन्वेषण के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी इन नशीले पदार्थों को कहाँ से लेकर आया है और कौन-2 लोग इसके साथ शामिल हैं ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles