20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे 04 लोग घायल मामला दर्ज*

पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे 04 लोग घायल मामला दर्ज*

Ashoka time’s…25 October 26

दिनांक 24/10/26 को पुलिस थाना पुरुवाला मे अविनाश पुत्र श्री रणजीत सिंह, निवासी गांव कांशीपुर, पो० निहालगढ़, तह० पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया के ब्यान पर थाना में मामला दर्ज किया गया।शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 24-10-2026 को समय करीब 08:00 बजे वह अपनी गाड़ी में पांवटा साहिब से अपने घर कांशीपुर जा रहा था। जब वह ज्वालापुर मे बायोडीजल कम्पनी के पास पहुंचा तो एक मोटर साइकिल ने उसकी गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार में ओवरटेक किया और सामने सतौन की तरफ से अपनी साइड आ रही मोटर साइकिल को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी।टक्कर के बाद दोनों मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर गए। ओवरटेक करने वाली मोटर साइकिल का नंबर UP11CM-5919 था, जिसके चालक का नाम पूछने पर मनीष पुत्र श्री अशोक कुमार, निवासी गांव धम खेड़ी, पो० हलालपुर, तह० व जिला सहारनपुर (U.P.) मालूम हुआ । सामने से आ रही मोटर साइकिल नं० HP17D-0838 पर एक व्यक्ति, एक बच्चा और एक महिला सवार थी। पूछने पर चालक ने अपना नाम रवि कुमार तथा बच्चे का नाम तनवीर कुमार बताया । इस हादसे में दोनों मोटर साइकिल के चालक और बच्चे तनवीर तथा एक महिला सभी निवासी टोकियों सैनवाला, माजरा को चोटें आई है । जिस पर पुलिस थाना पुरुवाला मे मोटर साइकिल चालक मनीष के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles