पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत 04 लीटर शराब बरामद मामला दर्ज*
Ashoka time’s…16 September 26
दिनांक 15/09/26 को पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम जब ज्वालापुर चौका पर मौजूद थी तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धर्म सिंह पुत्र स्व0 श्री धनी राम निवासी गांव कांशीपुर डा0 निहालगढ तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर नजायज शराब बेचने का धन्धा करता है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति की गौशाला से 04 लीटर नजायज शराब बरामद की है । जिसपर पुलिस थाना पुरुवाला मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

