12.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

पुलिस जवान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से निभाते है दायित्व – धर्माणी…

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की छठी आई. आर. बी. के स्थापना दिवस की अध्यक्षता…

Ashoka time’s…17 November 25

नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज छठी भारत आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं, जिला सिरमौर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परेड के निरीक्षण एवं मार्च पास्ट के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस जवानों को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के पुलिस जवान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने छठी वाहिनी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन पुलिस जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, देश के प्रति समर्पण भाव और योगदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान का मूल कर्तव्य कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों को रोकना और उसकी जांच करना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात को नियंत्रित करना, शिकायतों का निवारण करना, तत्परता से आपातकालीन प्रतिक्रिया के अतिरिक्त महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा तथा समुदाय के सभी वर्गो के बीच सद्भाव रखने का भी प्रयास करती हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पुलिस कर्मचारियों की डाइट मनी को 210 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये किया गया। उन्होने कहा कि हाल ही में आयोजित हुई पुलिस भर्ती पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न हुई जिसके तहत प्रदेश में 1100 पुलिस जवानों की भर्ती की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में पुलिस विभाग में रिक्त पद भरने की प्रक्रिया जारी है
धर्माणी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग में अधिकारी एवं कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नति में तेजी लाई गई। हिमाचल पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य करती है, अनेकों पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। उन्होने कहा कि कोई भी प्रार्थी जब पुलिस अधिकारी के पास किसी भी समस्या के निराकरण के लिए जाता है तो उसकी त्वरीत कार्यवाही का भरोसा होता है। पुलिस से लोगों को न्याय की उम्मीद होती है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर ही पूरे मामले की दिशा तय होती है।
उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने नशे के कारोबार के प्रति जीरो टॉलरेस की नीति अपनाई जा रही है। करोड़ो रुपये की सम्पतियों को जब्त किया गया है तथा अनेकों अपराधियों को सलाखों के पिछे डाला गया है। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रण लेना है- चिटटे को भगाना है। इस कारोबार को जड़ से मिटाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक वाहन उपलब्ध करवाए गए ताकि समुचित पेट्रोलींग हो सके, जिससे कानून व्यवस्था को कायम रखा जा सके और यातायात व्यवस्था को भी सूचारु रखा जा सके।
मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए वर्ष के श्रेष्ठ कर्मचारियों में ए.एस.आई. संदीप कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी मदन लाल के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया ।
इसके उपरांत तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा भारतीय प्रबंधन संस्थान धोलाकुंआ का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर विधायक नाहन अजय सोलंकी वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समादेशक भाग मल ठाकुर ने मुख्यअतिथि, विधायक नाहन अजय सोलंकी तथा उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने के उपरान्त छठी आरक्षी वाहिनी की प्रशासनिक रिर्पोट प्रस्तुत की। तथा पुलिस महानिदेशक का संदेश भी पढ़ा।
उप समादेशक प्रवीर ठाकुर ने मुख्यअतिथी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया जबकि सहायक समादेशक प्रवीण ठाकुर ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर तथा रामपुर भारापुर के विद्यार्थियों तथा छठी भारतीय वाहिनी के जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा, एस.डी.एम. पांवटा साहिब गुंजीत चीमा, एस.डी.एम. नाहन राजीव सांख्यान, उप पुलिस अधीक्षक छठी वाहिनी प्रताप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञान चौधरी, संजय चौधरी, ओम लाल, रमणीक के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles