12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पार्षद से बरामद किए नशीले कैप्सूल और अवैध शराब का जखीरा…

Ashoka Times…16 September 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने बीते शुक्रवार शाम को जिला ऊना में नशीले कैप्सूल के साथ पार्षद वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। वही, अब पार्षद के घर से पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद किया है। 

पुलिस द्वारा आज सुबह यह बड़ी कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ अवैध शराब की बड़ी खेप लगी।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि पार्षद के घर में शराब का जखीरा है। ऐसे में आज सुबह वरिंदर कुमार के घर जैसे ही पुलिस पहुंची तो शराब की कुछ पेटियां साथ लगती झाडिय़ों में फेंकी जा रही थीं। पुलिस ने जब तलाशी ली तो एक बाथरूम में विभिन्न ब्रांड की शराब की कई पेटियां पाई गई।

आरोपी वीरेंद्र कुमार के घर से अंग्रेजी शराब की 210 पेटियां बरामद की हैं। डीएसपी डा वसुधा सूद ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। आरोपियों से पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल का खिताब ददाहू के नाम 

पिता पर अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप…तनाव के बीच पुलिस बल तैनात 

Traffic Magistrate ने ददाहू मे 2 घंटे मे काटे 35 वाहनों के चालान…30000 ₹ जुर्माना वसूला 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles